चंदवा | जिले के उपविकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह 19 मई को चंदवा प्रखंड के सभागार में ग्रामसभा समिति व आदिवासी ग्राम समिति के साथ बैठक कर कमेटी गठन की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर ग्रामसभा के अध्यक्ष, सचिव आदिवासी समिति के अध्यक्ष, सचिव, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक को बैठक में उपस्थित रहने का आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक ने दिया है।