पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, दो की मौत

ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची-चतरा एनएच 22 पर सोमवार की शाम शहर के गैरेज के समीप बाॅक्साइट लदी ट्रक (ओआर 09 जी-0885) की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में कानोडिया ब्रदर्स के पास ट्रक को खड़ा कर चालक भागने में सफल रहा। मृतकों में अजय कुमार (6) और चंदन कुमार (25) शामिल है, जबकि घायलों में रिंकी देवी व राजन प्रसाद चौरसिया शामिल हैं।

दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में डाॅ. विकास द्वारा इलाज किए जाने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 22 को जाम कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ही परिवार के चारो सदस्य जेपीएस बस से उतरकर बस स्टैंड से पैदल ही अपने घर शहर के धोबी टोला जा रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा से हिंडालको साइडिंग जा रही ट्रक ने चारो को अपनी चपेट में ले लिया। चक्का जाम की सूचना पर पंहुची चंदवा पुलिस जमाकर्ताओं से वार्ता कर रही थी। चक्का जाम के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। रात के 11 बजे तक जाम था।

खबरें और भी हैं...