पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंदवा में हो रही बिजली की कटौती से लोग परेशान

चंदवा में हो रही बिजली की कटौती से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा प्रखंड में इन दिनों बिजली संकट गहरा गया है। बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को जीना दूभर हो गया है। शाम होते ही बिजली की आंखमिचौली प्रारंभ हो जाती है। विभाग की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि सामने नहीं आ रहा है।

विभाग के कर्मियों द्वारा जब इस बाबत पूछा जाता है तो उनका एक ही रटा-रटाया जवाब होता है कि बिजली आगे से खराब है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली के दर में बढ़ोतरी होने के बाद भी नियमित बिजली का नहीं मिलना सरकार की विफलता का परिचायक है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा है कि अगर अविलंब बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...