पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिजर्व वायर में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत

रिजर्व वायर में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा | थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव निवासी विजय गंझू (40) की मौत सोमवार को एस्सार के रिजर्व वायर में जमा पानी में डूबने से हो गई। इस संबंध में मृतक की प|ी रतनी देवी ने बताया कि मेरे पति विजय गंझू एस्सार के रिजर्व वायर में नहाने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से दो-तीन लोग नहाने के लिए साथ गए थे, लेकिन जैसे ही विजय पानी में डूबने लगा बाकी लोग वहां से भाग खड़े हुए। गांव में इसकी चर्चा होने लगी।

इसके बाद ग्रामीणों ने जाकर विजय को पानी से बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह एस्सार कंपनी में मजदूर का काम भी करता था। वह अपने पीछे प|ी व चार बच्चों को छोड़ गया है। इस मामले की प्राथमिकी यूडी केस के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। गौरतलब हो कि यह रिजर्व वायर कंपनी ने विद्युत उत्पादन के लिए बनाया था। कंपनी की हालत खस्ता होने के कारण अब कोई सुध लेनेवाला भी नहीं है।

खबरें और भी हैं...