पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ झामुमो ने जताया आक्रोश

डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ झामुमो ने जताया आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से जलमीनार बनाया गया

भास्कर न्यूज | चंदवा

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुमन सुनील सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को उनके आवास पर हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने डीजल-पेट्रोल व केरोसिन में हुए मूल्य वृद्धि पर सरकार के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया और कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जन विरोधी है। कभी भी आज तक पेट्रोल और डीजल के दाम इतने नहीं बढ़े। गरीबों को मिलने वाला केरोसिन तेल की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर है। फिर भी भाजपा के लोग अच्छे दिनों की बात कहते नहीं थकते। बिजली बिल में वृद्धि हुई और बिजली नदारद है। गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्या यही अच्छे दिन हैं। इस भीषण गर्मी में पेयजल की व्यापक समस्या है।

चंदवा मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से जलमीनार बनाया गया, लेकिन इसका लाभ आज भी जनता को नहीं मिल रहा है। पानी से भी ज्यादा सस्ता हड़िया और दारू बिक रहा है। इसे रोकनेवाला कोई नहीं है। शुक्रवार को बाजार में खुलेआम शराब और हड़िया बेचे जाते हैं, लेकिन प्रशासन की नजर उसपर नहीं पड़ती है। प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था डांवाडोल है। जनता अपने हाल में जीनेे को मजबूर है। झामुमो नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान अपने कार्यकर्ताओं से किया। कहा कि आनेवाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा। बैठक में शमशेर खान, रामपाल उरांव, रामभजन सिंह, दिनेश राम, मोहन गंझू, अंथोनी बाला, सुरेंद्र राम, कमल भुइयां, परशुराम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...