प्रखंड के बोदा पंचायत के उपरटोला बोदा में पेयजल संकट गहरा जाने पर माकपा के शिष्टमंडल ने सोमवार को बीडीओ देवदत्त पाठक से मुलाकात कर ग्रामीणों की हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर पेयजल समस्या दूर करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि प्रचंड गर्मी के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से ऊपर टोला में पानी की गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। बोदा गांव की उपरी टोला में पानी का एक मात्र सहारा कुआं के सूख जाने से टोले में जलसंकट गहराया हुआ है। कुआं के दूषित पानी का सेवन ग्रामीण कर रहे हैं। चापानल से भी दूषित पानी निकल रहा है। इसपर बीडीओ ने पानी समस्या शीघ्र दूर करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया है। शिष्टमंडल में पार्टी के पूर्व जिला सचिव अयूब खान, निरंजन ठाकुर, अजीज अंसारी, प्रदीप ठाकुर शामिल थे। आवेदन में इमरान अंसारी, परवेज अंसारी, सरातून खातून, साहिना खातून, पूजा कुमारी, रसना खातून, रियाजुल अंसारी, हसीना खातून, गुलबसा खातून, फुलवा देवी, तहेरून खातून, रानी खातून, सोनी खातून, चामु गंझू, बिनेशर गंझू, हफिजुल अंसारी, मेराज अंसारी, अमान अंसारी, सबिया खातून समेत कई लोगों के हस्ताक्षर अंकित हैं।