चंदवाजी में 22 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
पथिक सेना एवं दैनिक भास्कर के तत्वावधान में होगा रक्तदान शिविर
चंदवाजी| पथिक सेना राजस्थान संगठन जयपुर जिला ग्रामीण एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल को रक्तदान शिविर होगा। पथिक सेना के जिलाध्यक्ष हेमपाल भूमला ने बताया कि जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाने की मंशा को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर पंचायत भवन के अटल सेवा केंद्र पर होगा। इसको लेकर सोमवार को पथिक सेना संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।