ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों को जबरन रोका, प्रदर्शन
सुंदर का बास स्थित पहाड़ी में चल रही लटाला स्टोन क्रॅशर से ओवरलोड आने वाले डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
वार्डपंच कालूराम के नेतृत्व में गोपाललाल, राजवीर सिंह, बनवारी लाल, मुकेश कुमार आदि ग्रामीणों ने लटाला क्रॅशर के डंपर को रूकवा लिया। सूचना पर सरपंच प्रतिनिधि शायर सिंह ने फोन पर ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों के कारण आबादी बस्ती से गुजर रही सड़क जगह जगह से टूट चुकी है। कई बार भेड़ बकरी डंपरों की चपेट में आ जाने से मर चुकी है। घरों के बाहर खेलते बच्चे भी हादसा के सहमे रहते है। डंपर चालक आबादी बस्ती में से तेज गति से दौड़ाते हुए ले जाते है। डंपर में भरी ओवरलोड वाहनों से रोडी आम रास्ते में बिखरती रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आबादी बस्ती से ओवरलोड वाहन नहीं निकाले जाएं अन्यथा ग्रामीण रास्ता रोककर आंदोलन करेंगे। बीलपुर सरपंच सुनीता कंवर ने बताया कि स्टोन क्रॅशर वाले मालिक अपनी मनमर्जी के अनुसार पहाड़ों में विस्फोट कर ओवरलोड डंपरों को आबादी में दौड़ना गलत है। इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखा जाएगा।