आमेर विधानसभा के ग्राम पंचायत बिलपुर में रविवार को सरपंच सुनीता कंवर की अध्यक्षता तथा सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य में सड़कों का शिलान्यास हुआ। सरपंच प्रतिनिधि शायर सिंह ने बताया कि नदी से अहीरों की ढाणी तथा सुंदर का बास तेजाजी महाराज मंदिर से रामू सिंह का बास तक बनाई गई पूर्व में सड़क जर्जर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने डॉ. सतीश पूनिया को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया जिस पर अनुशंसा करते हुए उक्त दोनों सड़कों के लिए 57 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कराई थी जिस का रविवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ.सतीश पूनिया, विधायक चौमू रामलाल शर्मा, प्रधान आमेर सीताराम शर्मा, उपप्रधान हरिनारायण मीणा, सरपंच सुनिता कवर, वार्ड पंच कमलेश कुम्हार, छोटूराम, कालूराम गुर्जर, ग्राम सेवक योगेश यादव, विनोद भार्गव आदि उपस्थित रहे।
तीरंदाजी में खिलाडि़यों ने दिखाया दबदबा
जोबनेर | कस्बे में चल रहे 20 दिवसीय तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर के दौरान रविवार को मिडिल स्कूल में एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डेहरा के तीरंदाज गोविन्द खोकर प्रथम, भंवरलाल जाट द्वितीय व विशाल चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। शारीरिक शिक्षक सांवरमल कुमावत ने खिलाडियों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण देते हुए खिलाडियों को प्रेरित किया।