बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में झामुमो का कैंडल मार्च
चंदवारा | देशभर में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा व छात्र मोर्चा कमेटी की ओर से सोमवार की देर संध्या कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च पुराना थाना चौक से निकलकर रांची-पटना राेड होते हुए बजरंगबली चौक पहुंचा। कैंडल मार्च पुन: पुराना थाना चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय कर रहे थे। मौके पर मुकेश भारती, कैलाश महतो, अरविंद कुमार, लेखो महतो, नीतीश कुमार यादव, मो. यूसुफ, शहजाद अंसारी, आफताब खां, रंजीत भारती, साजिद आलम, प्रयाग पंडित, मो. शहजाद, गोविंद भारती, मुरारी महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल मोदी, संतोष शर्मा, शंकर अंबेडकर, सूरज कुमार, पिंटू रजक, सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।