पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 को बिजली कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय

23 को बिजली कार्यालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपा अंचल कमेटी की बैठक गुरुवार को प्रखंड परिसर में हुई। बैठक में पार्टी की ओर से 23 मई को प्रस्तावित विद्युत कार्यालय घेराव कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में अंचल मंत्री रमेश यादव ने विगत कार्यक्रमों का रिपोर्ट पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मौके पर राज्य परिषद सदस्य सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने में सभी हद को पार कर अलोकतांत्रिक तौर पर सरकार बनाने का काम किया है। अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि विद्युत की आंख मिचौनी से जिलेवासी परेशान है। बैठक को पुरुषोत्तम यादव, कैलाश राम, प्रसादी यादव, धनपत यादव, छोटेलाल यादव, कुलेश्वर पंडित, सकिंदर कुमार, सुभाष रजक, बसमतिया देवी, शांति देवी, रीता देवी ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता कैलाश रजक ने की।

खबरें और भी हैं...