चंदवारा | थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित चंदवारा थाना के समीप शुक्रवार की सुबह टास्क फोर्स की टीम में शामिल सीओ मो. मुजाहिद अंसारी, प्रभारी थाना प्रभारी तनवीर खान के नेतृत्व में बिना चालान चिप्स लदी तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त तीनों ट्रैक्टर ढाब थाम से चिप्स लेकर तिलैया जा रहे थे। सीओ अंसारी ने बताया कि कई ट्रक व हाईवा ट्रैक्टर बोल्डर व चिप्स लेकर बिना चालान का आना जाना करते हैं, जिसको लेकर टास्क फोर्स अभियान चलाकर जांच कर रही है।