चंदवारा : एक सप्ताह में नियमित पानी सप्लाई का दिया आश्वासन
चंदवारा | प्रखंड के उरवां स्थित ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से पीएचईडी के एसडीओ एम रहमान, अंचलाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी, जेई रामचंद्र दास, विनोद कुमार ,जिप सदस्य महादेव राम मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों ने उरवां पंचायत में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग रखीं। जिसपर एसडीओ ने एक सप्ताह के अंदर नियमित पानी सप्लाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया साथ ही एक सप्ताह के अंदर नया मोटर लगाने की बात कही। उल्लेखनीय हो की गत 13 मई को उरवां के विभिन्न टोला के ग्रामीणों ने ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में धरना देकर शहर की पानी की सप्लाई को बंद करा दिया था। बाद में अंचलाधिकारी मुजाहिद अंसारी द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। मौके पर वीरेंद्र पासवान ,शंकर पंडित ,गौरीशंकर वर्णवाल ,कृष्णा कुमार यादव ,नवीन कुमार सिन्हा ,सीताराम मोदी ,मोहम्मद अनवर जल सहिया मुन्नी देवी ,छोटू वर्णवाल ,मनोज पासवान समेत सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद थे।