वॉलीबॉल में कोडरमा, बास्केटबॉल व फुटबॉल में हजारीबाग जीता
कोडरमा पुलिस लाइन खेल मैदान में चल रहे उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग स्तरीय तीन दिवसीय 14वीं क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। कोडरमा और चतरा के बीच खेले गए वॉलीबॉल मैच में कोडरमा की टीम विजय रही। जबकि हजारीबाग और रामगढ़ के बीच खेले गए बॉस्केटबॉल में हजारीबाग की टीम विजय रही। फुटबॉल मैच पेनाल्टी शूट के जरिए हजारीबाग ने चतरा को हराया। हैंडबॉल रामगढ़ बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह के टीम विजय रही। 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रथम राजेश कुमार मेहता कोडरमा, द्वितीय विशेष उरांव रामगढ़ व तृतीय मनोज टोप्पो गिरिडीह ने प्राप्त किया। महिला वर्ग 200 मीटर में प्रथम मनीता कुमारी कोडरमा, द्वितीय गीता तिर्की रामगढ़ व तृतीय मंजू लंगेरा गिरिडीह ने प्राप्त किया।
1500 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम राजेश कुमार कोडरमा, द्वितीय संजीव कुमार सिंह गिरिडीह, तृतीय रणधीर कच्छप कोडरमा और 1500 सौ मीटर महिला वर्ग में प्रथम सुनीता कुमारी कोडरमा, द्वितीय निर्मला तिग्गा कोडरमा, तृतीय पूनम कच्छप कोडरमा, चक्का फेंक पुरुष वर्ग में प्रथम रोशन शांडिल्य चतरा, द्वितीय स्थान रामलाल मेहता कोडरमा व तृतीय स्थान बुलाकी यादव कोडरमा प्राप्त किया। चक्का फेंक महिला वर्ग में प्रथम मंजू लंगेरी गिरिडीह, द्वितीय पूनम कच्छप कोडरमा, तृतीय रीना खलको रामगढ़, ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में प्रथम दिलीप कच्छप रामगढ़, द्वितीय रविंद्र कुमार गिरिडीह, तृतीय राजकिशोर महतो कोडरमा, महिला वर्ग में प्रथम सुनीता कुमारी कोडरमा, द्वितीय मंजू लंगेरी गिरिडीह, तृतीय प्रतिमा तिर्की कोडरमा, भाला फेंक महिला वर्ग में प्रथम रीना खलको रामगढ़, द्वितीय पूनम कच्छप कोडरमा, तृतीय प्रतिमा तिर्की कोडरमा के प्रतिभागी विजय रहे। मौके पर डीएसपी कर्मपाल उरांव, सार्जेंट अभिमन्यु कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, साबिर हुसैन, अनवर हुसैन, चंद्रनाथ भगत, पंकज कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।