चंदवारा |प्रखंड के पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी अकादमी में समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के पहले दिन बच्चों के बीच नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें शिक्षक मुकेश कुमार ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया। वहीं मस्ती के साथ साथ ज्ञान की बात भी सिखाई जा रही है। निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि कैम्प के माध्यम से बच्चों को आपस मे मिलने जुलने का अवसर मिलता है और व्यक्तित्व का भी निर्माण होता है। यह कैम्प 23 मई तक चलेगा। जिसमे बच्चों को शिक्षाप्रद कहानी,आर्ट एंड क्राफ्ट, नित्य- संगीत,योगा, कुश्ती,कराटे सहित कुश्ती और धनुष विद्या का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक कुणाल कुमार,हरिनाथ बक्सी,बबिता कुमारी,रूबी कुमारी आदि अपनी अपनी भूमिका निभाने में लगे हुए हैं।