पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक कंटेनर टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

ट्रक-कंटेनर टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर उरवां जवाहर घाट के समीप ट्रक व कंटेनर के बीच हुई सीधी टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह 8 बजे की है। मृतक की पहचान थाना रजौली, जिला नवादा(बिहार) निवासी कमलेश प्रसाद यादव(41) के रूप में की गई है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी अनुसार बरही की ओर से आ रही ट्रक की जवाहर घाट के समीप विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर से सीधी टक्कर हो गई। इससे कंटेनर चालक कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से वाहन में दबे घायल को काफी मशक्कत के बाद निकालकर बरही स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी तनवीर खान, एएसआई उपेंद्र सिंह, शहनवाज खान ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए किरान की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुई। घटना के बाद ट्रक के चालक व उप चालक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...