चांग| चांग के 33 केवी सब स्टेशन के तहत आने वाले गांव, ढाणियों व खेतों की बिजली मंगलवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के एसडीओ निशित कुमार व सब स्टेशन के इंचार्ज शक्ति हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को लाईन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक सब स्टेशन के तहत आने वाले गांव चांग, ढाणी चांग, सैय, रिवाड़ी खेड़ा, सरसा घोघड़ा, ढाणी हरसुख, मित्ताथल, बड़ेसरा व ढाणियों तथा खेतों की सप्लाई बाधित रहेगी।