पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ओपन नेशनल ताइक्वांडो में सपना ने हासिल किया गोल्ड मेडल

ओपन नेशनल ताइक्वांडो में सपना ने हासिल किया गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर कामयाब खिलाड़ी के संघर्ष की अपनी एक प्रेरणादायक कहानी है। गांव चांग की ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। गरीबी की हालत में गुजर बसर कर रहे सपना के पिता हठी सिंह व मां गीता देवी मजदूरी करके व एक भैंस का पालन कर दूध बेचकर अपनी बेटी को ओलंपिक में भेजने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

खुद भले ही भूखे सो जाएं लेकिन बेटी सपना के सपने को साकार करने के लिए कोई कमी नहीं रहने देते। सपना भी पिता हठी सिंह की उम्मीदों पर खरा उतरने को सोनीपत स्थित एकेडमी में ताइक्वांडो के दांव पेंच सीख रही है। सपना ने छह मई को भी करनाल में हुए ओपन नेशनल प्रतियोगिता में 8 राज्यों से पहुंचे लगभग 800 खिलाड़ियों में खेलते हुए 52 किलो ग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सपना का स्वागत किया। इस पर सपना ने भी ओलंपिक में पहुंचकर गोल्ड मेडल जीतने का ग्रामीणों से वादा कर अन्य खिलाड़ियाें को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जसवंत राय, एएसआई शेखर सिंह, टेकचंद ग्रेवाल, चांदी राम, राखी, बाला, सकीना, रवीना, पुष्पा, मुस्कान, यशु आदि ग्रामीण थे।

बेटी के हाथों में ओलंपिक मेडल देखना ही सपना

मां गीता ने बताया कि बेटी की लगन व मेहनत को देखते हुए उसके हाथों में ओलंपिक में गोल्ड देखना चाहती हैं। उसे पूरा यकीन है कि सपना उनके और खुद के सपनों को एक दिन जरूर पूरा करेगी। पिता हठी सिंह ने कहा कि वह गरीब जरूर है लेकिन बेटी को ओलंपिक तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। बेटी को आगे बढाने के लिए हर सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं।

ये हैं उपलब्धियां

ग्रामीण गेम फेडरेशन इंडिया 2015, अंडर 19 में गोल्ड

नौवीं नेशनल एसटेडो चैंपियनशिप, पैडकला सीनियर में सिल्वर मेडल

जिला भिवानी इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल

इंटर डिस्ट्रिक ताइक्वांडो सीनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल

नेशनल गेम कोलकाता में ब्रॉन्ज मेडल

भिवानी जिला वुशू कप चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल

जिला सीनियर सेकंडरी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ताइक्वांडो अंडर 19 में गोल्ड मेडल

जिला स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स ताइक्वांडो अंडर 19 में गोल्ड मेडल

- ताइक्वांडो ओपन नेशनल करनाल में गोल्ड मेडल

खबरें और भी हैं...