गुजरानी के जीआर स्कूल में पंछियों के लिए पानी के सकोरे रखते विद्यार्थी।
चांग | इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। जीव जंतु दाना पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। पछिंयों को बचाने के लिए दैनिक भास्कर की अाेर से आईये बने पंछिंयों का सहारा मुहिम शुरू की है।
शुक्रवार को गुजरानी स्थित जीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने संचालक हवासिंह शर्मा व प्राचार्या रचना तंवर के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण व स्कूल के आसपास के क्षेत्र में 100 पानी के सकोरे रखे। इस अवसर पर स्कल संचालिका पूनम शर्मा व प्राचार्या रचना तवंर ने बताया कि पंछियों की देखभाल के लिए हर इंसान को आगे आना चाहिए ताकि हमारी प्रकृति हमेशा सुंदर दिखाई देती रहे। इस अवसर पर आशु, रजनी, राजेश, सुमनलता, सुनीता चौहान, प्रीती, पूनम, अनीता आदि मौजूद थे।