चांग | बीएच स्कूल बडेसरा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 213 विद्यार्थियों में से 40 ने मेरिट में स्थान बनाया। प्रीत ने विज्ञान संकाय में 478 अंक प्राप्त कर स्कूल ही नही बल्कि आसपास के क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्य सुरेश चंद्र ने बताया कि अमन ने 435 अंक लेकर स्कूल में दूसरा व राहुल पुत्र सत्यवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।