चांग | आईडियल सीनियर सेकंडरी स्कूल का परिणाम बेहतरीन रहा। स्कूल के 34 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पा कर कीर्तिमान स्थापित किया। प्राचार्य अशोक कुमार मुंजाल ने बताया कि प्राची ने 471 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, पायल ने 470 अंक प्राप्त कर दूसरा व प्रज्ञा ने 464 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।