पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बिजली पानी की समस्या से परेशाान लोगों ने खरक में बिजली घर को जड़ा ताला

बिजली पानी की समस्या से परेशाान लोगों ने खरक में बिजली घर को जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खरक में बिजली व पानी की समस्या से परेशान नागरिकाें ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छह घंटे भी बिजली अनेक कट लगने के बाद आती है। उन्होंंने बताया कि लगातार एक घंटा भी बिजली नहीं रहती। इससे घरेलू कामों को करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान नागरिकों ने बिजली घर पर तालेबंदी कर दी।

गुरुवार को समस्याओं से परेशान ग्रामीण प्रदीप, गजेंद्र, मोनू, सुरेश, कुलदीप, वीना, बिमला, भंवर बाई, कैलाशो आदि ने बताया कि विधायक बिशंभर वाल्मीकि केे खुद के गांव में यह हाल है तो अन्य गांंवों का क्या हाल होता होगा। ग्रामीण ने गुरुवार को बिजली घर की तालाबंदी कर दी। इसकी सूचना पर विभाग के एसडीओ जोगेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंनेे ग्रामीणों को जल्द समस्या केे समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारी को बताया कि वे जल्द समस्या का स्थाई समाधान करें अन्यथा ग्रामीण कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

चांग। बिजली व पानी की समस्या को लेकर गांव खरक के बिजलीघर पर तालबंदी कर नारेबाजी करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...