पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजूपाड़ा सब्जी मार्केट में मोबाइल चोर सक्रिय

बीजूपाड़ा सब्जी मार्केट में मोबाइल चोर सक्रिय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चान्हो | यदि आप बीजूपाड़ा चौक में सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि यहां आपके मोबाइल पर चोरोंं की नजर है। आए दिन हो रही मोबाइल चोरी से परेशान लोगों ने अब मोबाइल लेकर सब्जी मार्केट जाना छोड़ दिया। शनिवार को सब्जी खरीदने पहुंचे बीजूपाड़ा शिशु मंदिर के शिक्षक रंजीत पांडेय का मोबाइल चोरो ने उड़ा लिया। दो दिन पहले सुदामा साहू का मोबाइल चोरों ने चोरी कर ली। इससे पहले दुकानदारी अशोक व आमोद का मोबाइल बाजार से चोरी हुई थी। सब्जी बाजार के पास एक दुकान में लगी सीसीटीवी में एक मोबाइल चोर की तस्वीर कैद हो गई है।

खबरें और भी हैं...