पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चान्हो में जिप सदस्य हेमलता ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चान्हो में जिप सदस्य हेमलता ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसू नेत्री सह चान्हो पूर्वी की जिप सदस्य हेमलता उरांव ने रविवार सिसई अंबाटोली के ग्रामीणों के साथ बैठक करके उनकी समस्याएं सुनीं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वह गांव में आई थीं। ग्रामीणों ने उनसे खराब पड़े चापानल ठीक कराने, बेयासी से अंबाटोली तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क बनाने, गांव में पीसीसी पथ बनाने व जरूरतमंदों को विधवा और वृद्धा पेंशन दिलाने आदि की मांगें की। हेमलता ने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है। लोग अगर एकजुट होकर अपनी समस्याओं के हल के लिए आवाज बुलंद करेंगे, तो निश्चित रूप से उनकी हर समस्या हल हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने गांव में लगे 63 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन भी किया, जो पिछले 15 दिनों से जला हुआ था। मौके पर रमेश उरांव, मंगरा उरांव, अजीत उरांव, राजेंद्र उरांव, बुधनी उरांव, जलही उरांव व सुखेदव उरांव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...