चान्हो में मृतक के परिजनों से मिलीं विधायक
चान्हो | सड़क दुर्घटना में मारे गए चान्हो के मसमानो निवासी अनिल लकड़ा के परिजनों से मिलने रविवार को विधायक गंगोत्री कुजूर उनके घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण 13 अप्रैल की रात मसमानों के अनिल लकड़ा निर्माणाधीन पुलिया में बाइक सहित घूस गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी।