भोला उरांव की जयंती पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
चान्हो | करमटोली गांव में रविवार को पूर्व मुखिया भोला उरांव स्मारक समिति की बैठक हुई। इसमें 8 मई को करमटोली में भोला उरांव की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने और कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि गांव-गांव में जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। पूर्व मुखिया महादेव उरांव ने कहा कि समाज के लिए भोला उरांव ने जो किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जयंती समारोह के माध्यम से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। मौके पर सुनील उरांव, मघी उरांव, मंगरा उरांव, मुखिया झामको मुंडा आदि उपस्थित थे।