पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी बीजूपाड़ा सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

खलारी-बीजूपाड़ा सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी-बीजूपाड़ा सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ईसीआई कंपनी जल्द ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है। झारखंड हाई कोर्ट ने 15 मई को साज ( स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड) को निर्देश दिया है कि वह फिर से ईसीआई कंपनी को सड़क निर्माण का काम सौंपे। हाइकोर्ट के निर्देश के बाद कंपनी के लोग चामा के पास स्थित प्लांट में पहुंचने लगे हैं, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने धीमी गति से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाकर करीब छह माह पहले ईसीआई कंपनी को टर्मिनेट कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 255 रुपए का रीटेंडर निकाल दिया था। रीटेंडर भरने की तिथि 4 मार्च से 4 अप्रैल रखी गई थी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ ईसीआई कंपनी हाई कोर्ट चली गई थी। हालांकि, निर्माण कार्य बंद हो गया था। इससे इस सड़क पर चलने वालों को काफी परेशानी हो रही थी। धूल, बड़े-बड़े बोल्डर और खतरनाक डायवर्सन के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीजूपाड़ा चौक पर धूल से परेशान लोग कई बार रोड जाम कर चुके हैं।

बरसात से पहले यदि काम शुरू नहीं हुआ, तो कई डायवर्सन बह सकते हैं, जिससे आवागमन ठप हो सकता है। गौरतलब है कि जून 2015 में बीजूपाड़ा से हजारीबाग तक लगभग 100 किलोमीटर सड़क बनाने का जिम्मा हैदराबाद की ईसीआई कंपनी को सौंपा गया था। लेकिन, कंपनी लापरवाही व धीमी गति से काम कर रही थी, इस कारण उसे टर्मिनेट कर दिया गया था।

फ्लैस बैक

पिछले साल ईसीआई को राज्य सरकार ने कर दिया था टर्मिनेट

कंपनी पर धीमी गति से निर्माण कार्य करने का था आरोप

मार्च में सरकार ने 255 करोड़ कुरए का रीटेंडर निकाला था

रीटेंडर को ईसीआई ने झारखंड हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

खबरें और भी हैं...