पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक गंगोत्री कुजूर ने गुरुवार को मांडर व चान्हो के कई स्थानों में विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन किया। सबसे पहले उन्होंने चान्हो के सिलागाईं में शहीद ग्राम विकास योजना के तहत विद्यालय के समीप बनने वाले शौचालय निर्माण कार्य की अाधारशीला रखी। वहां कल्याण विभाग से 13 लाख की लागत से शौचालय बनना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद चोरेया गांव में ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम में उपस्थित होकर गर्भधारण के समय महिलाओं को होने वाली परेशानी व उससे बचने के उपाय बताया। इसके बाद चोरेया में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन भी किया। वहां साल भर पहले केंद्र का निर्माण हो गया था, लेकिन बंद पड़ा था। मांडर के हेसमी में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। भूमि संरक्षण विभाग से लगभग 15 लाख की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार होना है। मौके पर अजजा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भोगेन सोरेन, प्रमोद साही, विधायक प्रतिनिधि रमेश साहू, डहरू उरांव, राम बालक ठाकुर, आशुतोष तिवारी, अरविंद सिंह, भंगा उरांव, चक्रधर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...