24 घंटे नशे में रहने वाले सुनील को चान्हो थाना प्रभारी ने नशा छुड़ाया
चान्हो | थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह अब समाज सुधार का काम भी करने लगे हैं। 24 घंटे नशे में धुत रहने वाले चान्हो के सोंस निवासी सुनील पांडेय थानेदार की पहल पर पिछले एक पखवाड़े से थाना में पुलिसकर्मियों के साथ रख कर जीवन सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। 15 दिन पहले सुनील की प|ी 100 डायल कर बताया कि उसके पति हमेशा मारपीट करते हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुनील के घर पहुंचे तो उसकी प|ी और बच्चों ने बताया कि सुनील दिन-रात नशे में धुत रहता है। वे सुनील को साथ लेकर थाना आ गए। इसके बाद उनके घर की हालत देखकर उन्होंने अपने खर्चे पर सुनील के घर राशन का सारा सामान भेजवाया। सुनील पिछले 15 दिनों से थाना में रहकर छोटा-मोटा काम करता है। थाने में रहने के कारण वह नशा भी नहीं कर रहा है। सुनील एक अच्छा हुनरमंद मिस्त्री भी है। अब वह थोड़ा बहुत काम भी करना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना सभी लोग कर रहे हैं।