पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चान्हो में बीडीओ ने की एसबीएम की समीक्षा

चान्हो में बीडीओ ने की एसबीएम की समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ प्रवीण कुमार ने बुधवार को मुखिया, जनसेवक व पंचायत सेवकों के साथ बैठक कर एसबीएम व पीएम आवास योजना की समीक्षा की। जिस पंचायत मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कार्य धीमा है वहां तेजी से बनाकर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जो बन गया है, उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करने को कहा। बताया कि शौचालय निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ का फंड है,उसका उपयोग करते हुए ससमय शौचालय बनवाएं। वहीं, पीएम आवास को भी ससमय पूरा करने को कहा। मौके पर मुखिया मंगरू भगत, दुखना उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...