मछली पकड़ने डैम गए व्यक्ति की डूबने से मौत
चान्हो | बुचाओपा डैम में बुधवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका नाम महली उरांव था और वह लुपूंगा गांव का रहने वाला था। दोपहर करीब एक बजे वह अपने बच्चों के साथ मछली पकड़ने डैम गया था। मछली पकड़ने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। उसके बच्चे व आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला किया। जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो गई। लगभग आधा घंटा तक ग्रामीणों ने मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर वहां पहुंची चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि महली खेती-बारी व दैनिक मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। प|ी ईंट भट्ठे में काम करने बाहर गई हुई है। मुखिया पति सुनील उरांव, पूर्व मुखिया महादेव उरांव, बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश कुमार, विधायक प्रतिनिधि रमेश साहू व बिहारी साहू ने उसकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।