चान्हो के करकट गांव से लापता छात्रा कुडू में मिली
चान्हो | करकट गांव से पिछले एक सप्ताह से लापता छात्रा को कुडू थाना क्षेत्र के जामुन टोली से बरामद कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची को बेजांग गांव की एक महिला काम दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर रखी हुई थी। बुधवार को थाने में आने के बाद चान्हो पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की।