पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य में सहिया के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गांवों तक पहुंची : निधि

राज्य में सहिया के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गांवों तक पहुंची : निधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य सचिव निधि खरे, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, रांची डीसी राय महिपत रे, चाईबासा डीसी अरवा राजकमल, कल्याण आयुक्त गौरीशंकर मिंज, अपर सचिव हर्ष मंगला, आरईटीए के डायरेक्टर अवधेश कुमार पांडेय व सिविल सर्जन शिवशंकर हरिजन ने शनिवार को मसमानो स्थित कौशल नर्सिंग कॉलेज का दौरा किया। कॉलेज के संचालक प्रेजा फाउंडेशन के चेयरमैन कल्याण चक्रवर्ती से कॉलेज के संचालन, पठन-पाठन, आधारभूत संरचना आदि की जानकारी ली। इसके बाद सभागार में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निधि खरे ने कहा कि मैं चान्हो के नर्सिंग कॉलेज के तरह राज्य के अन्य जिलों में भी नर्सिंग स्कूल खोलने, कोर्स व आधारभूत संरचना को देखने आई थी। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारा राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र मे काफी पिछड़ा है। लगभग 49 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार होते हैं, तो 38 प्रशिक्षित बालिकाएं बाल विवाह के कारण विभिन्न प्रकार के रोगों का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां डॉक्टर की बहुत कमी है। इसलिए, सरकार के पास विकल्प बहुत कम है। एनएनएम को साधारण प्रसव के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि सहिया के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गांव तक पहुंची हैं। बच्चियों से उन्होंने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हंै। आपलोग अच्छे से अपनी पढ़ाई पुरी कर स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण मे सहायक बनें। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अपने अनुभव से अवगत कराया तथा इसी कॉलेज मे एएनएम के साथ साथ जीएनएम की पढाई प्रारंभ करने की मांग की। इससे पहले कॉलेज पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। मौके पर कुणाल कुमार,बीडीओ प्रवीण कुमार,सीओ पीके सिंह,थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजुद थे।

खबरें और भी हैं...