हत्या का फरार आरोपी नाम बदल कर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आया, गिरफ्तार
आर्मी बहाली में जाना चाह रहा था
चान्हो | चान्हो पुलिस ने 7 साल से फरार हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जलेश्वर उरांव उर्फ टाइगर नामक आरोपी मेलानी गांव का रहने वाला है। 2011 में जलेश्वर ने डायन बिसाही का आरोप लगा कर एक व्यक्ति की हत्या कर उसे बालू में गाड़ दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसी बीच आर्मी में बहाली के लिए वह चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान था। उसके नाम से चान्हो थाना में केस दर्ज था, इसलिए वह नाम बदलकर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहता था। वह गुरुवार को उमेश उरांव के नाम से चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने चान्हो आया था। जलेश्वर की फोटो पहले से पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद थी। इससे वह पकड़ा गया।
जलेश्वर उरांव।