पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेटेरियल मद में भुगतान नहीं होने से बढ़ी लाभुकों की परेशानी

मेटेरियल मद में भुगतान नहीं होने से बढ़ी लाभुकों की परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चान्हो | मेटेरियल मद में पेमेंट नहीं होने सेे मनरेगा योजना से बनने वाले सिचाईं कूप व पशु शेड बनाने वाले लाभुकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल से मनरेगा योजना के मेटेरियल मद में भुगतान नहीं हो रहा है। बीच-बीच में जिला में कुछ पैसा जरूर आता है, जिसकी निकासी 15 मिनट से एक घंटा के अंदर निकासी हो जाता है। जिस पंचायत का मुखिया ज्यादा सक्रिय रहता है वह निकासी कर लेता है, जबकि अन्य लोग पेमेंट के लिए परेशान रहते हैं। भुगतान नहीं होने से चान्हो प्रखंड के सैकड़ों मनरेगा कूप गिरने के कगार पर पहुंचता जा रहा है, वहीं अपना पैसा लगाकर पशु सेड बनाने वाले लाभुक भी रोज प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। चान्हो प्रखंड में सत्र 2017-18 में कुल 213 व 2018-2019 में 30 कूप मनरेगा योजना से स्वीकृत हुआ है। अधिकांश कुओं की खुदाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन मेटेरियल का पैसा नहीं मिलने के कारण इन कुओं का पटाई नहीं हो रहा है, जिससे कुआं का धंसने का डर बना हुआ है। आपको बताते चले कि पिछले एक साल से मनरेगा योजना में मेटेरियल मद में पैसे की कमी के कारण मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...