चान्हो | मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत व चान्हो बीडीओ प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को टांगर गांव में बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का हाल जाना। टांगर गांव में बंधु उरांव, दीपक उरांव व लक्ष्मण उरांव के खेत में आम बागवानी की जा रही है। वहां चल रहे काम को देख कर संतोष जताया। पाया कि पौधा लगाने के लिए 392 गड्ढ़ तैयार कर लिया गया है। बागवानी में सिंचाई के लिए उस प्लांट में मनरेगा योजना से एक कूप का भी निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य को देख संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने चान्हो प्रखंड मुख्यालय में प्रखंडकर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विशेष कर आम बागवानी योजना की चर्चा करते हुए लोकपाल ने बताया कि लाभुक इस योजना के तहत अपनी भूमि में 100 दिन रोजगार भी कर सकता है। उन्होंने सभी मुखिया को आम बागवानी के लिए लाभुकों को प्रोत्साहित करने को कहा। बैठक में बीपीओ सरिता कुजूर, मुखिया मोहन उरांव, दुखना उरांव, मारवाड़ी उरांव, बासोमनी देवी, नीलम उरांव आदि उपस्थित थे।