शिंगणापुर से आई मूर्ति की कश्यप नगर में प्राण प्रतिष्ठा की
भास्कर न्यूज | कीरपुरा (बड़ा गांव)
कश्यप नगर में मंगलवार दोपहर सवा बजे शनि जयंती के अवसर पर शिंगणापुर से आई शनि महाराज की मूर्ति की पूजा-अर्चना पंडित महेन्द्र शर्मा व कैलाश भार्गव ने करवाई। इससे पहले शनि महाराज की मूर्ति को केड़ गांव से खटकड़, कीरपुरा होते हुए गाजे-बाजे के साथ लेकर लोग कश्यप नगर पहुंचे। वहां मंत्रोचारण के साथ शनि महाराज की मूर्ति अन्न का वास किया गया। समाज सेवी सुभाष कश्यप ने बताया कि शनि शिंगणापुर की तर्ज पर कश्यप नगर में शनि महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
चंवरा | पौंख में मंगलवार को शनि मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुजारी सुरेन्द्र भार्गव ने बताया कि सुबह शनि मंदिर में तेलाभिषेक किया गया। शनिदेव की प्रतिमा की शृंगार कर झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद हवन किया गया। सोमवार रात मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन पेश किए गए। इस दौरान बजरंग सैनी, छाजुराम, रोशनलाल, ओमप्रकाश, घासीराम, रामानंद शर्मा मौजुद थे।
बाघोली | सेफरागुवार में बाजार के मध्य स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। पुजारी लीलाधर भार्गव ने बताया कि सुबह शनि महाराज की मूर्ति का श्रंगार कर झांकी सजाई गई। शनि की मूर्ति पर तेलाभिषेक किया गया। सुबह महाआरती के बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें जोड़े बैठा कर हवन में आहुतियां दी। सोमवार रात नीमकाथाना के कलाकारों ने भजन पेश किए।
जिलेभर मेें शनि जयंती मनाई, शनिदेव की प्रतिमा का शृंगार कर झांकी सजाई
बड़ागांव
बाघोली