पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मेले में हुई 5100 रु. की कुश्ती में दोनों पहलवान बराबर रहे

मेले में हुई 5100 रु. की कुश्ती में दोनों पहलवान बराबर रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुड़ा (चंवरा)

अमावस्या पर मंगलवार को दूधाधारी बगीची में मेले में कुश्ती दंगल हुआ। मेले में कांकरिया, गुड़ा, पौंख, खौह, मणकसास, नेवरी, किशोरपुरा आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चार बजे से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, भिवानी, जयपुर, खोरी, झज्जर, कालोटा, जमालपुरा, अजमेर, कांकरिया व पास-पड़ोस के पहलवानों ने हिस्सा लिया। 5100 रुपए की अंतिम कुश्ती का मुकाबला जमालपुर के विजय व खोरी के अशोक के बीच हुआ। दोनों पहलवान बराबर रहे। कुश्ती धूणेश्वर धाम बाबा जगदीश दास की ओर से करवाई गई। विजेताओं को पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने नकद दिए। कुश्ती के निर्णायक कोच मंगेजाराम गुर्जर थे। इस मौके पर शिंभुसिंह बीड़ा, महिपाल सिंह, नरेश कांकरिया आदि उपस्थित थे।

खेल समाचार

बाघोली. दावपेंच लड़ाते पहलवान।

क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला गुड़ा ने जीता

गुड़ा (बाघोली) | गुड़ा गांव के दूधाधारी बगीची में किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुड़ा व गुढ़ा की के बीच हुआ। गुड़ा ने गुढ़ा को पांच विकेट से हराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने विजेताओं को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार दिए। इस दौरान शक्तिसिंह, हुकुम गोस्वामी, संजय सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...