पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शिष्य को गुरु की बताई राह पर चलना चाहिए : महाराज सांईराम

शिष्य को गुरु की बताई राह पर चलना चाहिए : महाराज सांईराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघोली / चंवरा | मोरिंडा धाम पलटूदास अखाड़ा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम में भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक सांई महाराज ने कहा कि भगवान भक्त के वश में होते हैं। सच्ची आस्था से पुकारने पर भक्त को दर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु में सच्ची आस्था होनी चाहिए, शिष्य को उनकी बताई राह पर चलना चाहिए। कथा में ध्रुव, प्रह्लाद, बावन चरित की व्याख्या की गई। पौंख के सुंदरनाथ महाराज, सायर सिंह, मदनलाल नीमकाथाना, मोहनलाल सैनी धांधेला , मीन सेना के प्रदेश संयोजक सुरेश मीणा किशोरपुरा आदि मौजूद थे।

बाघोली | हीरामल मंदिर में चांदनी पंचमी पर मेला भरा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। शनिवार रात हीरामल के भक्तों द्वारा जागरण हुआ। इस दौरान गुरुजी सांवलराम गुर्जर, सेवापति फूलचंद गुर्जर, दोलतराम, दुलीचंद, लीलाराम सैनी, महावीर प्रसाद, बनवारीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...