नेवरी (चंवरा) | ढाणी जालवाली में टंकी की टूंटियों को बंद कर एक व्यक्ति द्वारा ले जाने पर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया कि ढाणी में एक व्यक्ति ने पंचायत द्वारा बनाई गई सरकारी टंकी के बाहर लगी टूंटियों को अंदर से बंद कर अपने घर में पाइप लाइन डालकर टंकी से कनेक्शन ले लिया। ग्राम विकास अधिकारी मदनलाल वर्मा को अवगत करवाया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।