दो घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बंद
रतनगढ़ | रखरखाव कार्य के चलते 132 केवी जीएसएस से संचालित चौधरी श्मशान घाट के पास स्थित 33 केवी छापर फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार को दो घंटे बंद रहेगी। डिस्कॉम सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार की सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिसके चलते भरतियों की ढ़ाणी, गौरीसरियों की ढ़ाणी, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, लूंछ फांटा, संगम चौराहा क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।