सफाईकर्मी गांधी सरोवर के कुंड में कूदा, मौत
छापर | नगरपालिका के सफाईकर्मी ने बुधवार को गांधी सरोवर में कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सज्जन कुमार पुत्र केशराराम वाल्मीकि (42) कई वर्षों से छापर नगरपालिका में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था। उसने बुधवार दोपहर को कस्बे के गांधी सरोवर स्थित ईमरती बेरी में कूदकर आत्महत्या कर ली।