पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़वानी : झोपड़ी में लगी आग, दो बच्चे जिंदा जले

बड़वानी : झोपड़ी में लगी आग, दो बच्चे जिंदा जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दवाना (बड़वानी) | दवाना से 4 किमी दूर स्थित ग्राम विश्वनाथखेड़ा में शनिवार सुबह एक झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चे जिंदा जल गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। चूल्हे की अंगार से घास-फूस से बनी झोपड़ी में आग लगना हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच दो झोपड़ियों में आग लग गई। उस वक्त बच्चे घर पर अकेले खेल रहे थे जबकि माता पिता खेत में गेहूं काटने गए थे। इस दौरान अचानक चूल्हे की अंगार से झोपड़ी में आग लगी। आग इतनी भयावह थी कि लोग उसे बुझाते, उससे पहले ही पूरी झोपड़ी जल गई। हादसे में झोपड़ी के अंदर खेल रहे सुरपाल पिता खुशहाल (3) व बालिका रेमल पिता मुन्ना (2) निवासी बोरचापड़ा की जलने से मौत हो गई। वहीं एक बाइक भी जल गई। घटना की जानकारी जनपद सदस्य प्रतिनिधि संजय कुमावत ने पुलिस व अन्य अफसरों को दी। इधर, हादसे की खबर मिलते ही माता-पिता घर पहुंचे लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। माता-पिता ने बताया सुबह चूल्हे पर भोजन बनाया था। इसके बाद चूल्हा बुझा दिया गया था। राख में कहीं चिंगारी रह गई होगी। इससे आग लगी होगी।

खबरें और भी हैं...