चापड़ा . जाजम पर ग्रामीणों के साथ बैठ कर जनसंवाद करते हुए टीआई सूर्यवंशी।
भास्कर संवाददाता | चापड़ा
गांव की सुरक्षा पुलिस से ज्यादा ग्रामीण की होनी चाहिए। क्योंकि ग्रामीण ही गांव के हर प्रकार के व्यक्ति को जानता है। अगर कोई असामाजिक तत्व गांव की फिजा बिगाडता है तो उसके कारण पूरे गांव की बदनामी होती है।
उक्त बात आदिवासी गांव अवराजसानी में आयोजित जन संवाद मंे बागली टीआई गोपाल सूर्यवंशी ने कही। उन्होंने कहा गांव में अगर कोई घटना घटित होती है तो पुलिस के पहले गांव के लोग ही पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आजादी के बाद पहली बार किसी थाना प्रभारी ने जाजम पर बैठ कर जन संवाद किया है।
आम जन पुलिस को सहयोग करें तो शांति बनी रहेगी
बागली . जनसंवाद करते हुए बागली टीआई।
बागली | समीपस्थ ग्राम छतरपुरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बागली थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी ने ग्रामवासियों की समस्याएं जानीं। साथ ही जून में प्रस्तावित किसान आंदोलन क्षेत्र में शांति रहे और किसान अपनी समस्याएं शासन व प्रशासन से साझा करने का अनुरोध किया।
सूर्यवंशी ने कहा कि यदि आम जन पुलिस को सहयोग करें तो क्षेत्र में शांति बनी रहेगी। पुलिस जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए है। इसलिए पुलिस के पास आने से घबराए नहीं। इस दौरान उपसरपंच सालगराम पाटीदार ने पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता महेंद्र पाटीदार ने भी संबोधित किया। बैठक में हरचन्द पाटीदार, दुलिचन्द पाटीदार, काशीराम बाबूलाल पाटीदार व जवाहर पाटीदार सहित सरदार पटेल सार्थक समूह के सदस्यों के साथ ग्राम के सैकड़ों लोगों शामिल थे। संचालन सुनील पाटीदार ने किया और उपसरपंच पाटीदार माना।