चापड़ा क्षेत्र में लोग निजी ट्यूबवेल से लाेगाें काे उपलब्ध करा रहे पेयजल
भीषण गर्मी में अंचल में जलसंकट गहराया हुआ है, लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं तो दूसरी तरफ अमरपुरा गांव में हिम्मतसिंह पटेल का परिवार लोगों को निजी ट्यूबवेल से दो साल से नि:शुल्क पानी मुहैया करा रहा है। गांव के कई परिवारों को इससे राहत मिल रही है। पटेल के ट्यूबवेल से हरिजन बस्ती तक पाइप लाइन डाल कर 30 से अधिक परिवार को पानी पिलाया जा रहा है। कुछ परिवार के लिए कुएं में भी पानी डाला जाता है। गांव में भी अलग-अलग तीन स्थानों पर पाइपलाइन डाल कर लोगों को पानी पिलाया जा रहा है।
चापड़ा में पटेल परिवार के ट्यूबवेल से पानी भरती महिलाएं।
देवासिया में सुमेरसिंह कर रहे मदद
देवासिया के सुमेर सिंह दरबार भी दो वर्ष से गांववासियों को अपने ट्यूबवेल से पानी पिला रहे हैं। बोर में लगाई गई मोटर पंप का बिल भी वे सव्यं भर रहे हैं। देवासिया के इक्रमाउद्दीन पटेल पिछले पांच साल से ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों के लिए पानी उपलब्ध कराते आ रहे हैं। पटेल ने मवेशियों के लिए पानी की ठेल के साथ बड़ा हौज भी भरते हैं।