पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबियों ने प्राथमिक शाला को बनाया अड्डा, तोड़फोड़ भी की

शराबियों ने प्राथमिक शाला को बनाया अड्डा, तोड़फोड़ भी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा| नगर के बाजारपारा स्थित प्राथमिक विद्यालय असामाजिक तत्वों का अड्डा बना गया है। शाम होते ही असामाजिक तत्व दीवार फांदकर स्कूल परिसर में पहुंच जाते हैं और परिसर के शौचालय सहित अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। अंदर घुसने के के लिए इन लोगों द्वारा स्कूल की दीवार को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

वर्तमान में ग्रीष्मकालीन में सुबह स्कूल लग रहा हैं। गेट खोलते ही स्कूल के अंदर असामाजिक तत्वों द्वारा फेंकी गई शराब की खाली बॉटल, डिस्पोजल व पानी पाउच बिखरे मिलते हैं। शराबियों द्वारा स्कूल परिसर में बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय सीट को भी तोड़ दिया गया है। जो वर्तमान समय में बच्चों के उपयोग भी नहीं बची है। इसके चलते बच्चों को शौच आदि के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रधानपाठक एलके राव ने शाला प्रबंधक समिति एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के बीच बैठक कर पुलिस थाना में असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए तोड़फोड़ की सूचना दिए जाने की बात कही है।

विकास यात्रा के नाम पर पैसों को किया जा रहा बर्बाद: नरवास

अंतागढ़। शिवसेना नेता नरेंद्र निधि नरवास ने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुखिया डॉ. रमन सिंह द्वारा जनता के विकास के पैसों को बर्बाद कर अपने कथित विकास को दिखाने के लिए प्रोपोगेंडा कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

विकास यात्रा के तैयारी के लिए सरकारी मिशनरियों ने अपनी पूरे अमले को झोंक दिया है। इस दौरान प्रदेश में आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायतों को निर्देशित कर पंचायतों को जारी 14 वित्त आयोग मूलभूत योजना एवं अन्य विकास योजना से विकास यात्रा के दौरान भीड़ लाने निर्देशित किया जा रहा है। भीड़ नही लाने पर पंचायतों को दंडित करने की धमकी दी जा रही है विकास की बात करें तो पूरे प्रदेश में विकास खाली भाजपाइयों, भाजपाइयों के हर नैतिक अनैतिक कार्यों को अंजाम देने वाले अधिकारियों एवं भाजपा समर्थित सप्लायरों का विकास हुआ है।

चारामा. असामाजिक तत्वों द्वारा शौचालय व मूत्रालय सीट को तोड़ दिया गया।

खबरें और भी हैं...