चारामा में अस्पताल परिसर में चपरासी ने लगाई फांसी
चारामा में अस्पताल परिसर में चपरासी ने लगाई फांसी
चारामा| ग्राम पुरी के आयुर्वेदिक अस्पताल में पदस्थ चपरासी ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अस्पताल में पदस्थ चपरासी मिलन यादव (45) पिता बुधराम ने परिसर के एक पेड़ में गमछे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक सोमवार को सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकला था। सुबह करीब 6.30 बजे एक नर्स ने उसका शव बादाम के पेड़ में झूलते देखा। जिसकी जानकारी उसने आसपास के लोग व सरपंच को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की आर्थिक स्थिति खराब थी।