पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए: अभाविप

दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए: अभाविप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मासूमों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड में पुतला दहन किया गया। नगर मंत्री आशीष उइके ने उच्चतम न्यायालय से अपील की है कि ऐसे दोषियों को सीधे फांसी देने का प्रावधान बनाया जाए। ऐसी घटनाओं में एबीवीपी ने दोषियो को सीधे फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान सुधीर कुमार, हेमेन्द्र ठाकुर, कमलेश सेठिया, दुर्गेश ठाकुर, भूपेन्द्र भूआर्य, दो पाल यादव, उत्तम साहू, अजय निषाद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...