जयंती... बौद्ध व आदिवासियों ने निकाली बाइक रैली
चारामा| नगर मे बौध्द समाज द्वारा डॉ. अम्बेडकर की जयंती बस स्टैंड में शनिवार को मनाई गई। समाजजनों द्वारा सुबह 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया। इसके बाद बौद्ध समाज एवं आदिवासी के नवयुवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। मौसम खराब होने के कारण सभा का आयोजन नहीं किया गया। दोपहर 3 बजे अंबेडकर भवन से शोभायात्रा निकाली गई, जो नाकापारा, शीतला पारा, बाजार पारा, नेशनल हाइवे, सदर बाजार होते हुए बस स्टेंड अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने संपन्न हुई। कार्यक्रम में सुनील मेश्राम ,भाउ राम मेश्राम, संदीप मेश्राम, गीतेश मेश्राम, लोकेश बारसागडे, अरविंद मेश्राम आदि उपस्थित थे।