भजन संध्या में कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति, श्रोता झूमे
चारभुजा| जनावद में खेड़ारा बावजी वन्नी वाले भैरूजी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। यहां प्रतिदिन हवन, कलश तथा शिखर कलश सहित कार्यक्रम हो रहे है। शुक्रवार रात्रि में एक श्याम खेडारा बावजी वन्नीवाले के नाम भजन संध्या हुई। इसमें मूंगाणा के कलाकार जगदीश वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर गजानन्द की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं चारभुजा की गायक मंजू गुर्जर, अर्जुन राणा ने भी प्रस्तुति दी। संचालन डालचन्द कुमावत ने किया।